सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सदी के सबसे लंबे ग्रहण longest eclipse of the century(most questios)

 सदी के सबसे लंबे  ग्रहण longest eclipse of the century(most questios)

                                        वास्तव में तो सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण विशिष्ट खगोलिक घटनाएँ हैं, जिनका उपयोग वैज्ञानिक सूर्य और चन्द्रमा के अध्ययन के लिए करते है।  यूँ  तो सूर्यग्रहण  और चंद्रग्रहण एक निश्चित अन्तराल के बाद होते रहते हैं पर कुछ अवसर अत्यंत विशिष्ट होते हैं।  ऐसे ही कुछ अवसरों का विवरण एवं उनसे जुड़े विशिष्ट प्रश्न प्रस्तुत हैं। 




सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण

            हम जानते हैं की चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है और पृथ्वी चंद्रमा के साथ सूर्य की परिक्रमा करती है।  सूर्य के चारों ओर अपनी परिक्रमा के दौरान हमारी पृथ्वी,चाँद और सूर्य के बीच में इस तरह आ जाती है कि चाँद पर धरती की छांया पड़ने लगती है और चाँद छिप जाता है। लेकिन ऐसा तभी संभव  है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अपनी कक्षा में एक दूसरे के बिलकुल सीध में पहुंच जाएँ। ऐसा केवल पूर्णिमा वाले दिन ही होता है। 

                    15 जून 2011  ( बुधवार ) की देर रात और गुरुवार की सुबह सदी का सबसे लंबा और काला चंद्रग्रहण दिखाई दिया, यह पूरे 100 मिनट तक रहा। यह ग्रहण बुधवार 15 जून को भारतीय समयानुसार रात 12बजकर 52 मिनट 30 सेकंड पर शुरु हुआ और अगले दिन 2 बजकर 32 मिनट 42 सेकंड पर खत्म हुआ। 

                                                            
 

परिभाषा :- 
पूर्णिमा को जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है , तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा का छाया वाला भाग अंधकारमय हो जाता है और वह हमें पृथ्वी से दिखाई नहीं पड़ता है, इस खगोलीय घटना को चन्द्रग्रहण कहते हैं।     
जब पृथ्वीकी छाया, चंद्रमा के सामने वाले पूरे भाग पर पड़ती और चंद्रमा का सामने वाला भाग पूरा अंधकारमय हो जाता है, तब पूर्ण चन्द्र ग्रहण होया है। किन्तु जब चंद्रमा का कुछ ही भाग छाया में होता है तब उसका उतना अंधकारमय भाग एक चाप के आकार में कटा हुआ दिखाई पड़ता है, इसे आंशिक चन्द्र ग्रहण कहते हैं। 


 सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

                                15 जनवरी, 2010 को घटित सूर्य ग्रहण इस द्रष्टि से तो विशेष था ही कि यह इस शताब्दी का पहला सूर्य ग्रहण था जो अब फिर 1033 वर्ष बाद 23 दिसम्बर, 3043 में घटित होगा और यह 4जनवरी,1992 के पूर्ण सूर्य ग्रहण के बाद, इस शताब्दी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था,जिसकी अवधि 11मिनट 78 सेकंड थी,जबकि 4जनवरी,1992 के पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि 11 मिनट 41सेकंड थी। 




            वैज्ञानिक तथ्यों की दृष्टि से देखें तो सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा, सूर्य और प्रथ्वी के बीच से गुजरता है। यह स्थिति केवल अमावस्या के दिन बन सकती है,परन्तु चंद्रमा की परिक्रमा कक्षा पृथ्वी की परिक्रमा कक्षा के तल से झुके होने के कारण प्रत्येक अमावस्या को ऐसा नहीं हो पाता। सूर्य ग्रहण के समय भी सामान्यतः चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के केंद्र एक सरल रेखा में नही होते हैं। अतः प्रायः सूर्य ग्रहण आंशिक ही होता है। 

           परन्तु यदि ये केंद्र एक रेखा में आ जाते हैं तो पूरा सूर्य चंद्रमा के पीछे ढक जाता है और एक हल्का चमकदार वलय ही काली सूर्य की चकती के चारों ओर नजर आता है। यही वलयाकार सम्पूर्ण सूर्य ग्रहण  है और एक अत्यंत दुर्लभ प्राकृतिक घटना है। लेकिन इससे भी अधिक दुर्लभ घटना है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जिसमे पूरा सूर्य ही चंद्रमा की चकती के पीछे छिप जाता है और वलय  भी दिखाई नहीं देता। ऐसा तब होता है जब चंद्रमा की अपनी कक्षा में दुरी सम्पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय इतनी होती है कि पृथ्वी से सूर्य और चद्रमा की कोणीय दूरियां बिलकुल  बराबर हों। 


Q.1 सदी का सबसे लंबा और सबसे काला चंद्रग्रहण कब दिखाई दिया ?
उत्तर - 15 जून,2011 ( बुधवार ) की देर रात को 


Q.2 सदी का सबसे लंबा और सबसे काला चंद्रग्रहण कितनी देर तक रहा ?
उत्तर -100 मिनट तक रहा 


Q.3 भारतीय समयानुसार सदी का सबसे लंबा और सबसे काला चंद्रग्रहण कितनी बजे शुरू हुआ ?
उत्तर - भारतीय समयानुसार रात 12 बजकर 52मिनट 30 सेकण्ड पर शुरू हुआ 


Q.4  सदी का सबसे लंबा और सबसे काला चंद्रग्रहण कितनी बजे खत्म हुआ ?
उत्तर-अगले दिन दो बजकर 32 मिनट 42 सेकण्ड पर 


Q.5 सन 2011 का दूसरा चंद्रग्रहण किस दिन हुआ ?
उत्तर - 10 दिसम्बर,2011 को 


Q. 6 सन 2011 का दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण किन -किन देशों में दिखाई दिया  ?
उत्तर - अफ्रीका और मध्य एशिया में 


Q.7 पांच दशक पहले सबसे कला चंद्रग्रहण किस तिथि को दिखाई दिया ?
उत्तर- 6 अगस्त,1971 को 


Q.8 सौर मंडल का पाचवां सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह कौनसा है ?
उत्तर- चंद्रमा 


Q.9 चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण कितना है ?
उत्तर- पृथ्वी से 1/6 है 


Q.10 दो पूर्णिमा  ( पूर्ण चंद्रमा )के बीच का अन्तराल कितने समय का होता है ?
उत्तर- 29 दिन, 12 घंटे तथा 44 मिनट   

  
Q.11 एक कैलेंडर वर्ष के दौरान, चन्द्र ग्रहण की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?
 उत्तर- 3 (तीन )


Q.12 चन्द्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा का लाल रंग किन कारण से होता है?
उत्तर-पृथ्वी के वायुमंडल में धूल होने के कारण


Q.13 ग्रहण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-किसी खगोलीय पिण्ड का पूर्ण अथवा आंशिक रुप से किसी अन्य पिण्ड से ढ्क जाना या पीछे आ जाना|


Q.14 ब्लड मून (Blood Moon) किसे कहते है?
उत्तर- यह गहरी लाल चमक के साथ पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। 


Q.15 किस चंद्रमा की स्थिति में चन्द्र ग्रहण होता है?
उत्तर- फुल मून (Full Moon)



Q.16 चन्द्र  ग्रहण क्यों होता हैं?
उत्तर- पूर्णिमा को जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। 


Q.17 सूर्य ग्रहण क्यों होता है?
 उत्तर- जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है। 


Q.18 जब सूर्य ग्रहण का एक ही पैटर्न हर 18 वर्ष 11 दिन 8 घंटे में दोहराता है तो ये किस रूप में जाना जाता है?
उत्तर- सारस चक्र (Saros cycle)


Q.19 सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब घटित हुआ ?
उत्तर- 15 जनवरी, 2010 को 


Q.20 अब इस प्रकार का  सूर्य ग्रहण कितने वर्षों बाद होगा ?
उत्तर- 1033 वर्ष के बाद ( 23 दिसम्बर,3043 में )


Q.21 (2010) से पूर्व सबसे लम्बा सूर्य ग्रहण कब घटित हुआ ?
उत्तर- 4 जनवरी,1992 को 


Q.21 सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण (15 जनवरी,2010) की अवधि कितनी थी ?
उत्तर- 11मिनट 78 सेकण्ड थी। 


Q.22 (4 जनवरी,1992) को घटित सूर्य ग्रहण की अवधि कितनी थी ?
उत्तर- 11 मिनट 41सेकण्ड थी। 


Q.23  (15 जनवरी,2010) को घटित  सबसे लंबा सूर्य ग्रहण किस गणराज्य से प्रारम्भ हुआ ?
उत्तर- अफ़्रीकी गणराज्य से प्रारम्भ हुआ। 

 
Q.24 (15 जनवरी,2010) को घटित  सबसे लंबा सूर्य ग्रहण के अध्ययन के लिए सर्वोत्तम स्थल कौनसा था ?
उत्तर- मालदीप 


Q.25 मालदीप में15 जनवरी,2010 को घटित  सबसे लंबा सूर्य ग्रहण  कितनी अवधि के लिए दृष्टिगोचर रहा ?
उत्तर- 10.8 मिनट की लम्बी अवधि के लिए


Q.26 भारतीय समयानुसार 15 जनवरी,2010 को घटित  सबसे लंबा सूर्य ग्रहण किस समय प्रारम्भ हुआ ?
उत्तर- दोपहर 1 बजकर 20मिनट  पर 


Q.27 सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण (15 जनवरी,2010) ,भारत में कितने समय के लिए दृष्टिगोचर रहा ?
उत्तर- 10.4 मिनट की लम्बी अवधि के लिए



 

Q.28 सूर्य ग्रहण विभिन्न स्थितियों में कितने प्रकार के होते है ? 
उत्तर- चार प्रकार के (1)पूर्ण सूर्य ग्रहण (2)वलयकार सूर्य ग्रहण (3)मिश्रित सूर्य ग्रहण (4) आंशिक सूर्य ग्रहण


Q.29 किस प्रकार के सूर्य ग्रहण में रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) बन जाती है?
उत्तर- वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse)


Q.30 जब उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते समय जिस बिंदु पर पृथ्वी से सबसे अधिक दूर होता है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- एपोजी  (Apogee)

more details click here



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाल विकास की अवधारणा एवं अधिगम से संबंध ( नोट्स भाग 4 )

बाल विकास की अवधारणा एवं अधिगम से संबंध    १ ज्ञानात्मक अधिगम  २ भावात्मक अधिगम  ३ क्रियात्मक अधिगम                     बाल विकास की अवधारणा विकास जीवन पर्यन्त चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है। विकास की प्रक्रिया में बालक का शारीरिक क्रियात्मक ,संज्ञानात्मक, भाषागत ,संवेगात्मक एक सामाजिक विकास होता है। बालक में आयोग के साथ होने वाले गुणात्मक एंव तगड़ा परिमाणात्मक परिवर्तन सामान्यत: देखे जाते है। बालक में क्रम बद्ध रूप से होने वाले सुसंगत परिवर्तन की क्रमिक श्रृंखला को विकास कहते हैं। और अधिगम को हम लर्निंग कहते हैं। ( लर्निंग ) यानि याद करना। इसका मतलब सीखना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।तथा जीवन पर्यन्त कुछ न कुछ सीखता रहता है। परिस्थिति तथा आवश्यकता सीखने की गति को बढाती रहती हैं। सीखने के लिए कोई स्थान निश्चित नहीं होता। व्यक्ति कहीं भी किसी भी समय कुछ भी सिख सकता है। मनोविज्ञानिक भाषा में सीखने को ही अधिगम कहा गया है।  अधिगम ( Learning ) की परिभाषाएं  1 वुडवर्थ के  अनुसार -''नवीन ज्ञान एंव प्रतिक्रियाओ का अर्जन ही अधिगम Learning है''।  2 स्किनर के अनुसार - '&

वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका (most questions )

 वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका  वंशानुक्रम का अर्थ :  वंशानुक्रम सीधे तौर पर वंश से संबंधित है अर्थात इसमें वंशानुक्रम में शिशु के विकास में माता पिता की भूमिका तो होती ही है साथ ही साथ शिशु के माता-पिता के माता-पिता की भी भूमिका होती है। इसीलिए इसका नाम वंशानुक्रम पड़ा है और मनुष्य के विकास में इसका प्रभाव पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहता है। सरल शब्दों में वंशानुक्रम का अर्थ :- वंशानुक्रम का साधारण तौर पर अर्थ है कि जैसे माता-पिता होते हैं, उनकी सन्तान भी वैसी ही होती है। वंशानुक्रम के अर्थ में हम यह भी कह सकते हैं कि सभी सजीव अपने वंश  को बनाए रखने के लिए अपने समान बच्चे पैदा करते  हैं। बच्चों  के शारीरिक रूप-गुण अपने माता – पिता के अनुरूप होते हैं, ये वंशानुक्रम का ही एक उदाहरण है। मनोवैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि संतान अपने माता-पिता से शारीरिक गुणों के साथ-साथ मानसिक गुण भी प्राप्त करता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है,   उदाहरण के तौर पे ऐसा जरूरी नही है कि मंद-बुद्धि माता-पिता की संतानें भी मंद-बुद्धि हों। संतान शारीरिक एवं मानसिक गुण अपने माता-पिता के अलावा उनके पूर्वजों से भी प्र

राजस्थान का सामान्य ज्ञान SSC and Reet Important questions

    राजस्थान का सामान्य ज्ञान  राजस्थान के प्रथम नागरिक , प्रथम   महिला  व व्यक्तित्व पर राजस्थान की सभी परीक्षाओं सहित , केन्द्र व अन्य  राज्यों की परीक्षाओं में अनेक प्रश्न पूछे जाते रहे है। इसलिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यहां सम्पूर्ण सूची नीचे दी जा रही है।  इसलिए इन्हें याद करना बहुत जरूरी है। ताकि परीक्षा में आप सफलता पा सके। राजस्थान के प्रथम नागरिक  प्रमुख नगरों  के उपनाम  प्रमुख राजवंश एंव उनके राज्य  मुख्य नगर एंव उनके संस्थापक  प्रमुख राजा एंव उनका काल  राजस्थान के प्रथम नागरिक  राजस्थान राज्य के प्रथम प्रमुख महाराजा   :- महाराणा भूपाल सिंह (उदयपुर ) राजस्थान राज्य के प्रथम प्रमुख राजा : - सवाई मानसिंह (जयपुर ) राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री :-  पंडित  हीरा लाल शास्त्री  (7 अप्रेल 1949 से 5 जनवरी 1951 ) राजस्थान राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्य मंत्री :- टीका राम पालीवाल (३मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952  तक ) राजस्थान राज्य के प्रथम राजयपाल :- श्री गुरु मुख निहाल सिंह ( 1 नवंबर 1956  से 16 अप्रेल 1962 ) राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य न्यायाधीश :- कमल कांत वर्मा  र