सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अक्षांश ,देशांतर पृथ्वी की गतियाँ

अक्षांश ,देशांतर

पृथ्वी की गतियाँ 



Q.1 पृथ्वी के तल पर किसी भी देश अथवा नगर की स्थिति का निर्धारण किसके

 द्वारा किया जाता है?

उत्तर -उस स्थान के अक्षांश एवं देशांतर के अध्ययन द्वारा

Q.2 अक्षांश और देशांतर का निर्धारण (मापन) किस रूप में किया जाता है?

उत्तर -कोणीय रूप में किया जाता है।

Q.3 पृथ्वी द्वारा अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व घूर्णन करने से दो प्राकृतिक

संदर्भ बिन्दु प्राप्त होते हैं, जिन्हें क्या कहा जाता है ?

उत्तर -- उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव

Q.4 अक्षांश ध्रुव को किसके मध्य बांटा गया है ?

उत्तर -अक्षांशों को 00 (विषुवत रेखा) से 900 (ध्रुव) के मध्य बांटा गया है

Q.5 देशांतर ध्रुव को किसके मध्य बांटा गया है ?

उत्तर -देशांतरों का 00 (प्रधान याम्योत्तर रेखा) से 1800 (अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा)

 में विभाजन किया गया है।

Q.6 दोनों ध्रुवों को एक काल्पनिक रेखा आपस में जोड़ती है जिसका मध्य बिन्दु

 पृथ्वी का क्या कहलाता है?

उत्तर -पृथ्वी का अक्ष कहलाता है।

Q.7 दो अक्षांशों तथा दो देशांतरों के मध्य अवस्थित भाग को क्या कहते हैं?

उत्तर - ग्रिड

Q.8 अक्षांश और देशांतर रेखाएं एक-दूसरे को किस कोण पर काटती हैं?

उत्तर -समकोण पर

Q.9 विषुवत वृत्त के उत्तर की सभी अक्षांश रेखाओं को क्या कहते हैं ?

उत्तर - उत्तरी अक्षांश रेखाएं

Q.10 महाराष्ट्र में चंद्रपुर तथा दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में बेलो होरिजोंटे दोनों ही कितने डिग्री अक्षांश पर स्थित हैं?

उत्तर -दोनों ही 200 अक्षांश पर स्थित हैं, लेकिन चंद्रपुर की अवस्थिति 200 उत्तरी अक्षांश अर्थात 200N तथा बेलो होरिजोंटे की अवस्थिति को 200 दक्षिणी अक्षांश

Q.11 भूमध्य रेखा पृथ्वी की सतह पर उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव के मध्य, दोनों ध्रुवों से समान दूरी पर स्थित एक काल्पनिक रेखा है जो पृथ्वी को दो बराबर भागों (उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी गोलार्ध) में विभाजित करती है। इसे किस रेखा के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर -शून्य डिग्री अक्षांश रेखाके नाम से भी जाना जाता है।

Q.12 किस रेखा पर पूरे वर्ष दिन एवं रात की अवधि बराबर होती है ? तथा शीत ऋतु का प्रायः अभाव पाया जाता है।

उत्तर -भूमध्य रेखा पर

Q.13 किस रेखा पर सूर्य की किरणें पूरे वर्ष लगभग लम्बवत पड़ती हैं?

उत्तर -भूमध्य रेखा पर

Q.14 भूमध्य रेखा पर वर्ष में दो बार किन दो तिथियों को सूर्य लम्बवत चमकता है?

उत्तर -21 मार्च एवं 23 सितंबर



Q.15 भूमध्य रेखा किन महाद्वीपों के मध्य से होकर गुजरती है ?

उत्तर -एशिया महाद्वीप के द्वीपीय देशों, अफ्रीका महाद्वीप तथा दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों से होकर गुजरती है।

Q.16 अफ्रीका महाद्वीप में भूमध्य रेखा को कौनसी नदी दो बार काटती है?

उत्तर --कान्गो नदी’ (जायरे नदी)

Q.17 भूमध्य रेखा केन्या, युगांडा एवं तंजानिया की सीमा पर अवस्थित कौनसी झील से होकर गुजरती है ?

उत्तर --विक्टोरिया झीलसे होकर

Q.18 कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में विषुवत रेखा से कितने डिग्री दूरी पर स्थित है?

उत्तर - 23 डिग्री 30 मिनट उत्तर की कोणीय

Q.19 कर्क रेखा मिस्र देश की कौनसी झील से होकर गुजरती है ?

उत्तर - नासिर झील से

Q.20 भारत में कौनसी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है ?

उत्तर – माही नदी

Q.21 कर्क रेखा किन महाद्वीपों के मध्य से होकर गुजरती है ?

उत्तर- दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका तथा आस्ट्रेलिया महाद्वीप से होकर गुजरती है

Q.22 मकर रेखा किस गोलार्द्ध में स्थित है ?

उत्तर - यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।तथा विषुवत रेखा से 23 डिग्री 30 मिनट दक्षिणी की कोणीय दुरी पर स्थित है

Q.23 अश्व अक्षांश किसे कहते है ?

उत्तर -30˚ से 35˚ उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित पेटियों को ‘अश्व अक्षांश’’ कहा जाता है

Q.24 प्रधान याम्योत्तर किन रेखाओं का नाम है ?

उत्तर – देशांतर रेखाओं का

Q.25 शून्य डिग्री (00) देशांतर रेखा तथा 1800 देशांतर रेखा मिलकर पृथ्वी को कितने  भागों में बांटती हैं?

उत्तर – दो बराबर भागों में

Q.26 प्रधान याम्योत्तर रेखा के पूर्व एवं पश्चिम में कितने डिग्री  तक गणना की जा सकती है?

उत्तर- 1800 तक गणना की जा सकती है।

Q.27 पृथ्वी लगभग 24 घंटे में अपने अक्ष पर 3600 घूमती है तो वह एक घंटे में कितनी डिग्री घूमेगी ?

उत्तर - एक घंटे में 150 घूमेगी 

Q.28 यदि पृथ्वी 24 घंटे में अपने अक्ष पर 3600 घूमती है तो वह चार मिनट में कितनी डिग्री घूमेगी ?

उत्तर - 4 मिनट में 10 घूमेगी 

Q.29 जब ग्रीनविच पर दोपहर के 12 बजेंगे तो उसी समय 1800 देशांतर पर क्या समय होगा ?

उत्तर – मध्य रात्रि होगी 

Q.30 पृथ्वी हमेशा किस दिशा में घूमती है ?

उत्तर- पृथ्वी हमेशा पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है

Q.31पृथ्वी पर समय के निर्धारण के लिए एक काल्पनिक रेखा, जो 180˚ देशांतर पर उत्तर से दक्षिण की ओर किस महासागर पर खिंची गई है ?

उत्तर – प्रशांत महासागर पर

Q.32 इस रेखा का निर्धारण किस सन में किया गया?

उत्तर- सन 1884 में (वाशिंगटन)

Q.33 यदि उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव को बिन्दु न मानकर रेखा माना जाए तो पृथ्वी पर कुल कितनी अक्षांश रेखाएं होंगी 

उत्तर- 181 अक्षांश रेखाएं होंगी 

Q.34 पृथ्वी पर खींचे गए अक्षांश वृत्तों में कौनसा वृत्त सबसे बड़ा होता है?

उत्तर- विषुवत वृत्त (वृहद वृत्त) 


पृथ्वी की गतियाँ

पृथ्वी की दो प्रकार की गतियां हैं

  • घूर्णन/परिभ्रमण/दैनिक गति
  •  
  • परिक्रमण/वार्षिक गति
  •  
  • घूर्णन:-
  • पृथ्वी का अपने अक्ष के सापेक्ष पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर लट्टू की भांति घूमना

  • पृथ्वी का घूर्णन कहलाता है। 

  •  परिक्रमण:-

  • अपने अक्ष पर घूमती हुई पृथ्वी सूर्य के चारों ओर लगभग 107,000 किमी. प्रति घंटा की गति से दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में चक्कर लगाती है  

Q.1 पृथ्वी की घूर्णन गति का हमें आभास न होने का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर -घूर्णन एवं परिक्रमण में निरंतरता का होना है।

Q.2 पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमने और अपनी धुरी पर घूमने के क्या प्रमाण हैं?

उत्तर - यदि पृथ्वी अपनी धुरी पर नहीं घूमती तो एक ही हिस्से पर हमेशा दिन रहता तथा दूसरे हिस्से पर हमेशा रात होती है

Q.3 पृथ्वी अपने अक्ष पर कितनी डिग्री झुकी हुई रहती है ?

उत्तर- 23.30˚



Q.4 पृथ्वी पर दिन तथा रात को विभाजित करने वाले वृत्त क्या कहते हैं?

उत्तर- प्रदीप्ति वृत्त

Q.5 पृथ्वी की कितनी गतियां हैं?

उत्तर- दो गतियां (1)घूर्णन /दैनिक  गति (2)परिक्रमण /वार्षिक गति

Q.6 पृथ्वी का अपने अक्ष के सापेक्ष पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर लट्टू की भांति घूमना क्या कहलाता है?

उत्तर - पृथ्वी का घूर्णन

Q.7 पृथ्वी अपना एक घूर्णन पूरा करने में कितना समय लेती है ?

उत्तर- 23 घंटे, 56 मिनट व 4 सेकंड में एक घूर्णन पूरा करती है।

Q.8 सूर्य, चंद्रमा और अंतरिक्ष में उपस्थित अन्य पिंड पूर्व से पश्चिम की ओर पृथ्वी के चारों ओर घूमते किस गति के कारण दिखाई पड़ते हैं?

उत्तर –दैनिक गति के प्रभाव के कारण

Q.9पृथ्वी अपना एक घूर्णन कितने किलोमीटर प्रति घंटे की चल से पूरा करती है?

उत्तर- लगभग 1,670 किमी. प्रति घंटे (463 मीटर प्रति सेकेण्ड) की चाल से

Q.10 साल भर विषुवत रेखा पर दिन व रातें एक समान क्यों होती है ?

उत्तर -क्योंकि विषुवत रेखा का सूर्य के सापेक्ष कोणीय झुकाव सदैव शून्य होता है।

Q.11 पृथ्वी द्वारा सूर्य की एक परिक्रमा करने में कितना का समय लगता है?

उत्तर-365 दिन ,5घंटे ,48मिनट व् 46 सेकंड का



Q.12 अधिवर्ष कितने दिन का होता है ?

उत्तर -366 दिन का

Q.13 अधिवर्ष में बढ़े हुए एक दिन को किस मास में जोड़ा जाता है ?

उत्तर – फरवरी में

Q.14 सूर्य उत्तरायण किस तिथि को होने लगता है?

उत्तर-21 मार्च से  

Q.15 किस दिन उत्तरी गोलार्द्ध में दिन सबसे बड़ा तथा रात सबसे छोटी होती है?

उत्तर – 21जून को

Q.16 (21 मार्च से 21जून )की अवधि को क्या कहते हैं ?

उत्तर -उत्तरायण

Q.17 ग्रीष्म ऋतू का आगमन किस दिन होता है?

उत्तर-21 मार्च से  

Q.18 (23 सितंबर से 22 दिसंबर )की अवधि को क्या कहते हैं?

उत्तर -दक्षिणायन 

Q.19किस दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी होती है?

उत्तर – 22 दिसम्बर को

Q.20 पृथ्वी का कौनसा ध्रुव लगातार 6 महीने तक अंधेरे में रहता है?

उत्तर- दक्षिणी ध्रुव

Q.21 ऐसी खगोलीय घटना क्या कहलाती है?जब पृथ्वी सूर्य के अत्यंत पास होती है

उत्तर- उपसौर

Q.22 ऐसी खगोलीय घटना क्या कहलाती है?जब पृथ्वी सूर्य से अत्यंत दूर होती है

उत्तर –अपसौर

Q.23 सूर्य की किरणों का सीधा और तिरछा चमकना किस गति का प्रभाव है?

उत्तर- वार्षिक गति का प्रभाव

Q.24 ध्रुवों पर 6 माह का दिन व 6 माह की रात का होना गति का प्रभाव है?

उत्तर- वार्षिक गति का प्रभाव

Q.25 ज्वार-भाटा की दैनिक या अर्द्ध-दैनिक आवृत्ति एवं इससे उत्पन्न ज्वारीय तरंगों की दिशा में परिवर्तन किस गति के कारण होता है ?

उत्तर- दैनिक गति के प्रभाव के कारण

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE)

 

more details click here


टिप्पणियाँ

  1. बहुत ही अच्छी रचना है पढ़ कर आनंद आ गया

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाल विकास की अवधारणा एवं अधिगम से संबंध ( नोट्स भाग 4 )

बाल विकास की अवधारणा एवं अधिगम से संबंध    १ ज्ञानात्मक अधिगम  २ भावात्मक अधिगम  ३ क्रियात्मक अधिगम                     बाल विकास की अवधारणा विकास जीवन पर्यन्त चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है। विकास की प्रक्रिया में बालक का शारीरिक क्रियात्मक ,संज्ञानात्मक, भाषागत ,संवेगात्मक एक सामाजिक विकास होता है। बालक में आयोग के साथ होने वाले गुणात्मक एंव तगड़ा परिमाणात्मक परिवर्तन सामान्यत: देखे जाते है। बालक में क्रम बद्ध रूप से होने वाले सुसंगत परिवर्तन की क्रमिक श्रृंखला को विकास कहते हैं। और अधिगम को हम लर्निंग कहते हैं। ( लर्निंग ) यानि याद करना। इसका मतलब सीखना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।तथा जीवन पर्यन्त कुछ न कुछ सीखता रहता है। परिस्थिति तथा आवश्यकता सीखने की गति को बढाती रहती हैं। सीखने के लिए कोई स्थान निश्चित नहीं होता। व्यक्ति कहीं भी किसी भी समय कुछ भी सिख सकता है। मनोविज्ञानिक भाषा में सीखने को ही अधिगम कहा गया है।  अधिगम ( Learning ) की परिभाषाएं  1 वुडवर्थ के  अनुसार -''नवीन ज्ञान एंव प्रतिक्रियाओ का अर्जन ही अधिगम Learning है''।  2 स्किनर के अनुसार - '&

वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका (most questions )

 वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका  वंशानुक्रम का अर्थ :  वंशानुक्रम सीधे तौर पर वंश से संबंधित है अर्थात इसमें वंशानुक्रम में शिशु के विकास में माता पिता की भूमिका तो होती ही है साथ ही साथ शिशु के माता-पिता के माता-पिता की भी भूमिका होती है। इसीलिए इसका नाम वंशानुक्रम पड़ा है और मनुष्य के विकास में इसका प्रभाव पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहता है। सरल शब्दों में वंशानुक्रम का अर्थ :- वंशानुक्रम का साधारण तौर पर अर्थ है कि जैसे माता-पिता होते हैं, उनकी सन्तान भी वैसी ही होती है। वंशानुक्रम के अर्थ में हम यह भी कह सकते हैं कि सभी सजीव अपने वंश  को बनाए रखने के लिए अपने समान बच्चे पैदा करते  हैं। बच्चों  के शारीरिक रूप-गुण अपने माता – पिता के अनुरूप होते हैं, ये वंशानुक्रम का ही एक उदाहरण है। मनोवैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि संतान अपने माता-पिता से शारीरिक गुणों के साथ-साथ मानसिक गुण भी प्राप्त करता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है,   उदाहरण के तौर पे ऐसा जरूरी नही है कि मंद-बुद्धि माता-पिता की संतानें भी मंद-बुद्धि हों। संतान शारीरिक एवं मानसिक गुण अपने माता-पिता के अलावा उनके पूर्वजों से भी प्र

राजस्थान का सामान्य ज्ञान SSC and Reet Important questions

    राजस्थान का सामान्य ज्ञान  राजस्थान के प्रथम नागरिक , प्रथम   महिला  व व्यक्तित्व पर राजस्थान की सभी परीक्षाओं सहित , केन्द्र व अन्य  राज्यों की परीक्षाओं में अनेक प्रश्न पूछे जाते रहे है। इसलिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यहां सम्पूर्ण सूची नीचे दी जा रही है।  इसलिए इन्हें याद करना बहुत जरूरी है। ताकि परीक्षा में आप सफलता पा सके। राजस्थान के प्रथम नागरिक  प्रमुख नगरों  के उपनाम  प्रमुख राजवंश एंव उनके राज्य  मुख्य नगर एंव उनके संस्थापक  प्रमुख राजा एंव उनका काल  राजस्थान के प्रथम नागरिक  राजस्थान राज्य के प्रथम प्रमुख महाराजा   :- महाराणा भूपाल सिंह (उदयपुर ) राजस्थान राज्य के प्रथम प्रमुख राजा : - सवाई मानसिंह (जयपुर ) राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री :-  पंडित  हीरा लाल शास्त्री  (7 अप्रेल 1949 से 5 जनवरी 1951 ) राजस्थान राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्य मंत्री :- टीका राम पालीवाल (३मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952  तक ) राजस्थान राज्य के प्रथम राजयपाल :- श्री गुरु मुख निहाल सिंह ( 1 नवंबर 1956  से 16 अप्रेल 1962 ) राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य न्यायाधीश :- कमल कांत वर्मा  र