सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ (Child Development and Teaching Methods level -2)

 

बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ  प्रश्न

 


REET Child Development And Teaching Methods  

रीट : मुख्य परीक्षा जनवरी में प्रस्तावित, 300 नंबर की परीक्षा, 150 सवाल, निगेटिव मार्किंग

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (board of secondary education) ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (teacher eligibility test) (रीट- 2022) का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। इस (Reet 2022) परीक्षा में पात्र अभ्यर्थी 46 हजार 500 पदों के लिए जनवरी में प्रस्तावित थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। लेवल-1 में 15 हजार और लेवल-2 में 31,500 पद शामिल हैं। लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरणों में भर्ती परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए हुई, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा में शिक्षकों का चयन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड करेगा। इसका पाठ्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। इसमें 300 नंबर के लिए 150 सवाल पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग होगी।

यों हुआ पात्रता का निर्धारण

बोर्ड की ओर से घोषित रीट परीक्षा परिणाम में पात्रता प्रतिशत के अनुसार लेवल एक में 63.63 व लेवल टू में 52.19 प्रतिशत परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए।

 पात्रता का निर्धारण इस प्रकार किया गया।

- सामान्य/ अनारक्षित - नॉन टीएसपी व टीएसपी - 60 - प्रतिशत.

- अनुसूचित जनजाति - एसटी - नॉन टीएसपी 55 प्रतिशत, टीएसपी 36 प्रतिशत.

- अनुसूचित जाति व ओबीसी, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 55 प्रतिशत.

 

- समस्त श्रेणी की विधवा व परित्यक्ता महिलाएं व भूतपूर्व सैनिक 50 प्रतिशत.

- दिव्यांग नि:शक्त जन श्रेणी में नियमानुसार आने वाले समस्त व्यक्ति 40 प्रतिशत.

- सहरिया क्षेत्र के लिए - 36 प्रतिशत.

 

REET Child Development And Teaching Methods ( महत्वपूर्ण प्रश्न )

प्रश्न.1 निम्न में से कौन-से स्वलीनता के लक्षण हैं?

कमजोर सामाजिक व्यवहार

रूढ़िबद्ध व्यवहार

कमजोर संप्रेषण

 सभी

उत्तर: 4

प्रश्न.2 मात्रात्मक व्यक्तिगत क्षमता रूपी प्रक्रिया को कहा जाता है?

 विकास (डेवलपमेंट)

वृद्धि (ग्रोथ )

संतुलन (इक्किलिब्रियम)

परिपक्वता ( मैचुरेशन)

उत्तर: 2

प्रश्न.किशोरावस्था में एक बच्चे के उचित विकास हेतु माता-पिता तथा शिक्षक निम्न कार्य कर सकते हैं: (निम्न में से कौन-सा ) ?

लिंग शिक्षा का उचित ज्ञान देना

उचित वातावरण प्रदान करना

परामर्श तथा मार्गदर्शन सेवा की व्यवस्था करना

इनमें से सभी

उत्तर: 4

प्रश्न.4 एक पाँच वर्ष के बच्चे में दूसरों के प्रति प्रतिक्रिया तथा संप्रेषण में कमी है तथा असामान्य व्यवहार को बारंबार करता है। इस तरह के लक्षण किस चीज का प्रतीक है?

श्रवण बाधिता

शैक्षिक पिछड़ापन

शैशव स्वलीनता

अधिगम अक्षमता

उत्तर: 3

प्रश्न.5 किशोरावस्था की ऐसी आदत जिसमें खुद को भूखे रखने की प्रवृत्ति होती है तथा यह ज्यादा बालिकाओं में पायी जाती है। ऐसी अवस्था को कहा जाता है?

एनोरेक्सिया

डेलीरियम ट्रेमेन्स

स्वलीनता

डाउन सिण्ड्रोम

उत्तर: 1

प्रश्न.6 निम्न में से कौन-सा शब्द दूरदर्शिता के लिए दिया गया है?

ऑप्टिक एट्रोफी

एस्टिगमेटिज्म

हाईपरोपिया

रिफ्रैक्शन

उत्तर: 2

प्रश्न.7 सीखने का व्यावहारिक सिद्धांत……… द्वारा दिया गया है?

थार्नडाइक

गार्डनर,

कोहलर

हल तथा टोलमैन

उत्तर: 3

प्रश्न.8 निम्न में से कौन-सी संस्था प्रशिक्षण नियमावली तथा कार्यक्रमों का विकलांगता पुनर्वास के क्षेत्र में भारत में क्रियान्वयन करता है?

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद

भारतीय पुनवार्स परिषद

उत्तर: 4

प्रश्न.9 एक क्रिकेट खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के कौशल को विकसित कर लेता हैपर यह उसके बल्लेबाजी के कौशल को प्रभावित नहीं करता। इसे कहते-

विधेयात्मक प्रशिक्षण अन्तरण

निषेधात्मक प्रशिक्षण अन्तरण

शून्य प्रशिक्षण अन्तरण

इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 3

प्रश्न.10 निम्न में से कौन-सा कथन किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम रूप से प्रदर्शित करता है?

पूर्ण अभिव्यक्तिसंगतिकरण और सामान्य लक्ष्य की और निर्देशन

मानसिक विकारों का  होना

व्यक्तित्व के विकारों से मुक्ति

उपर्युक्त सभी

उत्तर: 1

प्रश्न.11 फ्रायडपियाजे एवं अन्य मनोवैज्ञानिकों ने व्यक्तित्व विकास की विभिन अवस्थाओं के संदर्भ में व्याख्या की है। पर पियाजे ने

कहा कि विकास की अवस्था वातावरण से निर्धारित होती हैं।

कहा कि शैशवावस्था के अनुभव ही अधिक प्रभावित करते हैंबाकी अवस्थाओं के सीमित प्रभाव होते हैं।

विभिन्न अवस्थाओं को समझाने के लिए संज्ञानात्मक बदलाव के बारे में कहा।

इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 3

प्रश्न.12 गिलफोर्ड ने ‘अभिसारी चिन्तन’ पद का प्रयोग किसके समान अर्थ में किया है?

बुद्धि

सूजनात्मकता

बुद्धि एवं सृजनात्मकता

इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 2

 

प्रश्न. 13 किस मनोवैज्ञानिक के द्वारा सर्वप्रथम बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया गया ?

वेवसलर

बिने

कैटल

स्पीयरमैन

उत्तर: 2

प्रश्न. 14 एक शिक्षक द्वारा प्रतिभाशाली बालकों के उत्थान हेतु कौन-सा प्रयास किया जाएगा?

पढ़ाने की धीमी गति

विशिष्ट कक्षाएँ प्रोत्साहन

उन्हें दंड देना

उन पर ध्यान नहीं देना

उत्तर: 2

प्रश्न.15 शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 में शिक्षक के लिए प्रति सप्ताह न्यूनतम कार्य घंटों की संख्या क्या है ?

30

56

45

70

उत्तर: 3

प्रश्न.16 एक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न संवेगात्मक समस्याओं के कारणों को पहचानने उन्हें दूर करने हेतु कौन-सा अनुसंधान किया जाता है?

क्रियात्मक अनुसंधान

गुणात्मक अनुसंधान

ऐतिहासिक अनुसंधान

वर्णनात्मक अनुसंधान

उत्तर: 1

प्रश्न. 17 निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त परिणामों द्वारा सीखने से संबंधित है ?

क्रिया-प्रसूत अनुबन्धन

अंतर्दृष्टि अधिगम

शास्त्रीय अनुबन्धन

संज्ञानात्मक सीखना

उत्तर: 1

प्रश्न.18  जब हम वर्तमानस्कीमाका प्रयोग बाह्य जगत् के विश्लेषण हेतु करते हैं, तब उसे कहा जाता है?

आत्मसात्मीकरण

संबंध

अनुकूलन

संतुलन

उत्तर: 1

प्रश्न.19 निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्षेपीय परीक्षण की विशेषता नहीं है ?

अस्पष्ट उद्दीपक

अनुक्रिया की स्वतन्त्रता

व्यक्तिपरक प्रत्यक्षक

वस्तुनिष्ठ व्याख्या

उत्तर: 4

प्रश्न.20 व्यक्तित्व को मापने के लिये सोलह पी.एफ. प्रश्नावली किसने दी ?

गोर्डन आलपोर्ट

शैल्डन

आर.वी. कैटल

स्प्रेन्जर

उत्तर: 3

प्रश्न.21 निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता प्रतिभावान शिक्षार्थी की है ?

यदि कक्षा की गतिविधियाँ अधिक चुनौतीपूर्ण नहीं होती हैं, तो वह कम प्रेरित अनुभव करता है और ऊब जाता है

वह आक्रामक और कुंठित हो जाता है

वह रस्मी व्यवहार करता है जैसे हाथ थपथपाना, हिलना आदि

वह बहुत ही तुनकमिज़ाजी होता है

उत्तर: 1

प्रश्न.22 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शामिल करना

एक अवास्तविक लक्ष्य है।

विद्यालयों पर भार बढ़ा देगा

शिक्षण के प्रति दृष्टिकोण, विषय-वस्तु और धारणा परिवर्तन की अपेक्षा रखता है

जिनमें अक्षमता हो, उन बच्चों के लिये हानिकारक है

उत्तर: 3

प्रश्न.23 व्यक्तिगत विभिन्नता का सम्मान करते वक्त, एक शिक्षक से क्या आशा नहीं की जा सकती है?

योग्यतानुसार समूह में विभक्त करना।

पाठ्यचर्या को समायोजित करना

बच्चों को स्वाध्याय के लिए छोड़ देना।

शिक्षण विधियों को समायोजित करना।

उत्तर: 3

प्रश्न.24 यदि पूनम की कालांनुक्रमिक उम्र तथा मानसिक उम्र 9 साल है, तो उसकी बुद्धि-लब्धि का वर्ग हो सकता है

उत्कृष्ठ

औसत

औसत से कम

प्रतिभावान

उत्तर: 2

Read more

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जल संसाधन ,सिंचाई परियोजनाएं एंव जल संरक्षण (for ssc reet students and patwari exam.)

  जल संसाधन ,सिंचाई परियोजनाएं एंव जल संरक्षण  जल  जीवन है और सम्पूर्ण प्रगति का आधार है। राजस्थान जैसे राज्य के लिए जल का महत्त्व और  भी अधिक हो जाता है ,क्योंकि इसका आधे से अधिक भाग शुष्क एंव अर्द्ध शुष्क है ,जहाँ वार्षिक वर्षा का औसत 25 से. मी. से कम है। इस प्रदेश में सूखा और अकाल सामान्य हैं                राजस्थान में जलापूर्ति के जो जल -संसाधन उपलब्ध हैं ,उनमें नदियाँ ,झीलें ,तालाब एंव भू-जल प्रमुख हैं, इसके अतिरिक्त विभिन्न परियोजनाओं विशेषकर नदी घाटी योजनाओं के अंतर्गत निकाली गई नहरें राज्य में जलापूर्ति का प्रमुख साधन हैं।                          राज्य के जल संसाधनों का संक्षिप्त विवेचन अग्रलिखत है - सतही जल संसाधन (Surface Water Resources) भू-जल संसाधन (Underground Water Resources) सतही जल संसाधन (Surface Water Resources)            राजस्थान के सतही जल संसाधनों  नदियाँ ,झीलें तथा तालाब प्रमुख हैं। य...

राजस्थान का सामान्य ज्ञान SSC and Reet Important questions

    राजस्थान का सामान्य ज्ञान  राजस्थान के प्रथम नागरिक , प्रथम   महिला  व व्यक्तित्व पर राजस्थान की सभी परीक्षाओं सहित , केन्द्र व अन्य  राज्यों की परीक्षाओं में अनेक प्रश्न पूछे जाते रहे है। इसलिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यहां सम्पूर्ण सूची नीचे दी जा रही है।  इसलिए इन्हें याद करना बहुत जरूरी है। ताकि परीक्षा में आप सफलता पा सके। राजस्थान के प्रथम नागरिक  प्रमुख नगरों  के उपनाम  प्रमुख राजवंश एंव उनके राज्य  मुख्य नगर एंव उनके संस्थापक  प्रमुख राजा एंव उनका काल  राजस्थान के प्रथम नागरिक  राजस्थान राज्य के प्रथम प्रमुख महाराजा   :- महाराणा भूपाल सिंह (उदयपुर ) राजस्थान राज्य के प्रथम प्रमुख राजा : - सवाई मानसिंह (जयपुर ) राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री :-  पंडित  हीरा लाल शास्त्री  (7 अप्रेल 1949 से 5 जनवरी 1951 ) राजस्थान राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्य मंत्री :- टीका राम पालीवाल (३मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952  तक ) राजस्थान राज्य के प्रथम राजय...

वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका (most questions )

 वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका  वंशानुक्रम का अर्थ :  वंशानुक्रम सीधे तौर पर वंश से संबंधित है अर्थात इसमें वंशानुक्रम में शिशु के विकास में माता पिता की भूमिका तो होती ही है साथ ही साथ शिशु के माता-पिता के माता-पिता की भी भूमिका होती है। इसीलिए इसका नाम वंशानुक्रम पड़ा है और मनुष्य के विकास में इसका प्रभाव पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहता है। सरल शब्दों में वंशानुक्रम का अर्थ :- वंशानुक्रम का साधारण तौर पर अर्थ है कि जैसे माता-पिता होते हैं, उनकी सन्तान भी वैसी ही होती है। वंशानुक्रम के अर्थ में हम यह भी कह सकते हैं कि सभी सजीव अपने वंश  को बनाए रखने के लिए अपने समान बच्चे पैदा करते  हैं। बच्चों  के शारीरिक रूप-गुण अपने माता – पिता के अनुरूप होते हैं, ये वंशानुक्रम का ही एक उदाहरण है। मनोवैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि संतान अपने माता-पिता से शारीरिक गुणों के साथ-साथ मानसिक गुण भी प्राप्त करता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है,   उदाहरण के तौर पे ऐसा जरूरी नही है कि मंद-बुद्धि माता-पिता की संतानें भी मंद-बुद्धि हों। संतान शारीरिक एवं मानसिक गुण अपने मात...