सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका (most questions )

 वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका 


वंशानुक्रम का अर्थ :


 वंशानुक्रम सीधे तौर पर वंश से संबंधित है अर्थात इसमें वंशानुक्रम में शिशु के विकास में माता पिता की भूमिका तो होती ही है साथ ही साथ शिशु के माता-पिता के माता-पिता की भी भूमिका होती है। इसीलिए इसका नाम वंशानुक्रम पड़ा है और मनुष्य के विकास में इसका प्रभाव पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहता है।

सरल शब्दों में वंशानुक्रम का अर्थ :-

वंशानुक्रम का साधारण तौर पर अर्थ है कि जैसे माता-पिता होते हैं, उनकी सन्तान भी वैसी ही होती है।

वंशानुक्रम के अर्थ में हम यह भी कह सकते हैं कि सभी सजीव अपने वंश  को बनाए रखने के लिए अपने समान बच्चे पैदा करते  हैं। बच्चों  के शारीरिक रूप-गुण अपने माता – पिता के अनुरूप होते हैं, ये वंशानुक्रम का ही एक उदाहरण है।

मनोवैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि संतान अपने माता-पिता से शारीरिक गुणों के साथ-साथ मानसिक गुण भी प्राप्त करता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, 

 उदाहरण के तौर पे ऐसा जरूरी नही है कि मंद-बुद्धि माता-पिता की संतानें भी मंद-बुद्धि हों।

संतान शारीरिक एवं मानसिक गुण अपने माता-पिता के अलावा उनके पूर्वजों से भी प्राप्त करता है। इस प्रक्रिया को आनुवंशिकता भी कहते हैं।

वंशानुक्रम की परिभाषा :-

अलग-अलग मनोवैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रकार से वंशानुक्रम की परिभाषाएँ दी हैं उनमें कुछ यहाँ दी गईं हैं :–

जे. ए. थाम्पसन के अनुसार 

“वंशानुक्रम, क्रमबद्ध पीढ़ियों के बीच उत्पत्ति सम्बन्धी, सम्बन्ध के लिये सुविधाजनक शब्द है।”

एच. ए. पेटरसन के अनुसार 

“व्यक्ति अपने माता पिता के माध्यम से पूर्वजों के जो कुछ गुण प्राप्त करता है, वही वंशानुक्रम कहलाता है।”

बी. एन. झा के अनुसार 

“वंशानुक्रम, व्यक्ति की जन्मजात विशेषताओं का पूर्ण योग है”

एन एनास्टमी के अनुसार 

“वंशानुक्रम के तत्त्व जन्म के बहुत बाद तक व्यक्ति के विकास को प्रभावित कर सकते हैं, और वास्तव में यह प्रभाव जीवनपर्यन्त चलता है।”

डगलस व हॉलैण्ड के अनुसार 

“माता-पिता या अन्य पूर्वज या प्रजाति से प्राप्त समस्त शारीरिक रचनाएँ, विशेषताएँ, क्रियाएँ अथवा क्षमताएँ व्यक्ति के वंशानुक्रम में सम्मिलित रहती हैं।”

वंशानुक्रम का महत्त्व :-

वंशानुक्रम का आज की शिक्षा प्रणाली और बच्चों के जीवन में पड़ने वाले असर और महत्व को हम निम्लिखित बिंदुओं की सहायता से समझ सकते हैं।

 वंशानुक्रम के असर से सभी बच्चों की शारिरिक संरचना में विविधता होती है, जिसके माध्यम से एक शिक्षक बच्चों की शारिरिक संरचना के आधार पर उसके विकास में ध्यान दे सकता है।

 बालकों और बालिकाओं में लिंगीय भेद का कारण भी वंशानुक्रम ही है, जिससे किसी खास विषय में बालक एवं बालिकाओं की रुचि और समझने की योग्यताओं में अंतर हो सकता है, जिसके ज्ञान के आधार पर शिक्षक उनकी और बेहतर ढंग से मदद कर सकता है।

वंशानुक्रम के फलस्वरूप बच्चों में अनेक प्रकार की विभिन्नताएँ पाई जाती हैं, शिक्षक बच्चों की इन विभिन्नताओं के आधार पर शिक्षा की आयोजना तैयार कर सकता है।

 वंशानुक्रम के नियम से हम यह जानते हैं, कि यदि किसी बच्चे के माता-पिता कम बुद्धि के हों तो यह जरूरी नहीं कि उनके बच्चे भी मंदबुद्धि के ही होंगे।

और इसका उल्टा भी सही है कि योग्य माता-पिता की संतानें अयोग्य भी हो सकती हैं। इन चींजों की जानकारी होना शिक्षकों और समाज के लिए जरूरी है, जिससे वह सभी बच्चों के साथ उचित व्यवहार कर सकें।

“देहाती बालकों की अपेक्षा शहरी बालकों के मानसिक स्तर की श्रेष्ठता, आंशिक रूप से वंशानुक्रम के कारण होती है। शिक्षक इस ज्ञान से अवगत होकर अपने शिक्षण को उनके मानसिक स्तरों के अनुसार बना सकता है ”

( वुडवर्थ )

वातावरण का महत्त्व :-

◆ वातावरण हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वातावरण से ही एक बालक के विकास की दिशा तय होती है। वातावरण का बच्चों की भावनाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। अनुकूल वातावरण में ही जीवन का विकास होता है, और व्यक्ति आगे बढ़ता है।

◆ वातावरण का व्यक्ति के बर्ताव, चरित्र, देशप्रेमी आदि पर गहरा असर पड़ता है। व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके जीवन में वातावरण के महत्व को बताने के लिए विभिन्न विद्वानों ने अपने मत दिए हैं, जिनमें से कुछ हम आपको यहाँ बात रहें हैं।

सोरेन्सन का वातावरण के महत्व के बारे में मत

“शिक्षा का ज्ञान उत्तम वातावरण बालकों की बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि में प्रशंसनीय योगदान देता है। इस बात की जानकारी रखने वाला शिक्षक अपने छात्रों के लिए उत्तम से उत्तम शैक्षिक वातावरण प्रदान करने की चेष्ठा कर सकता है ”
– सोरेन्सन

रूथ बैंडिक्ट का वातावरण के महत्व के बारे

“ व्यक्ति जन्म से ही एक निश्चित सांस्कृतिक वातावरण में रहता है और उसके आदर्शों के अनुरूप ही आचरण करता है। इस तथ्य को जानने वाला शिक्षक, बालक को अपना सांस्कृतिक विकास करने में योगदान दे सकता है

 रूथ बैंडिक्ट


मुख्य प्रश्न 


1 यह कथन किसका  है - ''वंशानुक्रम '' व्यक्ति की  जन्म जात विशेषताओं  का पूर्ण  योग है ''
   (अ) वुड वर्थ                         (ब) बी.एन.झा.
`(स) स्किनर             

           (द) थार्नडा इक  

                   
यह कथन किसका  है _''माता-पिता  की शारीरिक एवं मानसिक  विशेषताओं  का संतानों में  हस्तान्तरण  होना  वंशानुक्रम  है ''
    (अ) बी.एन.झा.                    (ब)  वुड वर्थ    
    (स) जेम्स  ड्रेवर                    (द) पीटरसन                      

3. जिव सांख्यिकी सिद्धान्त का प्रतिपादन किस मनोवैज्ञानिक ने किया है ?
(a) फ्रांसिस गाल्टन
(b) सोरेन्सन
(c) लैमार्क
(d) लेविन कर्ट

 
4. आनुवंशिकता एवं वातावरण दोनों
(a) एक-दुसरे से अलग है
(b) एक दुसरे के पूरक है
(c) कहा नहीं जा सकता
(d) विवाद का विषय है

 
5. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असत्य है ?
(a) विजकोष की निरन्तरता का सिद्धान्त का प्रतिपादन विजमैन ने किया है
(b) माता-पिता की शारीरिक एवं मानसिक विशेषताओं का सन्तानों में हस्तान्तरण होना, आनुवंशिकता का विशेष लक्षण है
(c) पुरुषों में XX गुणसूत्र पाया जाता है
(d) माता-पिता के चरित्र का प्रभाव उसके बच्चों पर भी पड़ता है

 
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
(i) वातावरण व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रभावित करता है
(ii) आनुवंशिकता एवं वातावरण का प्रभाव व्यक्ति के शारीरिकमानसिकसंवेगात्मक एवं सामाजिक विकास पर पड़ता है
(iii) बालकों के विकास में उसके परिवेश अर्थात परिवारसमाज एवं पास-पड़ोस की मत्वपूर्ण भूमिका होती है
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है?
(a) और ii
(b) ii और iii
(c) iii और i
(d) ये सभी

 
7. बालकों की बुद्धिमता निर्भर करती है
(a) ज्ञानवर्धन के लिए पारिवारिक भ्रमण पर
(b) पारिवारिक परिवेश पर
(c) किस प्रकार वे अपने पर्यावरण का प्रयोग करते है
(d) प्रारम्भिक जीवन में घर में की गई पढ़ाई

 
8. निम्नलिखित में से कौन-सा वंशानुगत प्रभाव बालकों पर पड़ता है ?
(a) शारीरिक लक्षणों पर प्रभाव
(b) चरित्र पर प्रभाव
(c) बुद्धि पर प्रभाव
(d) उपरोक्त सभी

 
9. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा वातावरण के सन्दर्भ में सुमेलित नहीं है ?
(a) प्रजाति की श्रेष्ठता पर प्रभाव – क्लार्क
(b) बुद्धि पर प्रभाव               – कैंडोल
(c) व्यकितत्व पर प्रभाव      – वुडवर्थ
(d) मानसिक विकास पर प्रभाव        – गोर्डन

 
10. गुणसूत्र होता है
(a) केवल X
(b) केवल Y
(c) और दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

 
11. निम्नलिखित बीमारियों में कौन-सी एक आनुवंशिक बीमारी है ?
(a) खसरा
(b) रंगों को पहचानने की अन्धता
(c) पीलिया
(d) डायरिया

 
12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
(i) बालकों के आनुवंशिक गुण उनकी वृद्धि एवं विकास दोनों को प्रभावित करते है
(ii) आनुवंशिक गुणों के निर्धारण में गुणसूत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही है ?
(a) केवल i
(b) केवल ii
(c) और ii दोनों
(d) न तो i , न ही ii


13. आनुवंशिकता को ………. सामाजिक संरचना माना जाता है ।
(a) गौण
(b) गत्यात्मक
(c) स्थिर
(d) प्राथमिक

 
14. बालक के चरित्र का विकास किस के द्वारा होता है ?
(a) इच्छाशक्ति द्वारा
(b) बर्ताव एवं व्यवहार द्वारा
(c) प्रकृति के साथ
(d) ये सभी

 
15. व्यक्तित्व स्थायी समायोजन है
(a) पर्यावरण के साथ
(b) जीवन के साथ
(c) प्रकृति के साथ
(d) ये सभी

 
16. मानसिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक है
(a) वंशानुक्रम
(b) परिवार का वातावरण
(c) परिवार की सामाजिक स्थिति
(d) उपरोक्त सभी

 
17. माता-पिता से वंशजो में स्थानान्तरित होने वाले लक्षणों को कहा जाता है
(a) पर्यावरण
(b) जीन
(c) आनुवंशिकता
(d) होम्योस्टैसिस

 
18. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा-माता-पिता यह अनुमान लगाते है की उनके बच्चे में सभी सकारात्मक गुण है क्योंकि एक गुण सकारात्मक हैकहलाता है
(a) परिवेश का प्रभाव
(b)  हवार्थोंन का प्रभाव
(c) प्रभाव का नियम
(d) प्रतिलोम परिवेश का प्रभाव

 
19. मानव-व्यक्तित्व परिणाम है
(a) केवल आनुवंशिकता का
(b) पालन-पोषण और शिक्षा का
(c) आनुवंशिकता और वातावरण की अन्त:क्रिया का
(d) केवल वातावरण का

 
20. जुड़वाँ भाइयो में से एक को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से धनाढ्य परिवार द्वारा गोद लिया जाता है और दुसरे को एक निर्धन परिवार द्वारा । एक वर्ष के बाद उनके बुद्धि-लब्धांक के बारे में निम्नलिखित में से क्या अवलोकित होने की सर्वाधिक संभावना है ?
(a) धनी सामाजिक-आर्थिक परिवार वाले लड़के की अपेक्षा निर्धन परिवार वाला लड़का अधिक अंक प्राप्त करेगा
(b) सामाजिक-आर्थिक स्तर बुद्धि-लब्धांक को प्रभावित नहीं करता
(c) निर्धन परिवार वाले लड़के की अपेक्षा धनी सामाजिक आर्थिक परिवार वाला लड़का अधिक अंक प्राप्त करेगा
(d) दोनों समान रूप से अंक प्राप्त करेगे

 
20. निम्नलिखित में से कौन-सा मुख्य रूप से आनुवंशिकता सम्बन्धी कारक है ?
(a) आँखों का रंग
(b) सामाजिक गतिविधियों में भागीदारिता
(c) चिन्तन पैटर्न
(d) समकक्ष व्यक्तियों के समूह के प्रति अभिभूति 

 
21. निम्नलिखित में से …….के अतिरिक्त सभी वातावरणीय कारक विकास को आकर देते है ।
(a) पैष्टिकता की गुणवता
(b) संस्कृति
(c) शिक्षा की गुणवता
(d) शारीरिक गठन

 
22. बच्चे के विकास में आनुवाशिकता और वातावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
(a) आनुवंशिकता और वातावरण दोनों एक बच्चे के विकास में 50-50% योगदान रखते है
(b) समवयस्कों और पित्रेक का सापेक्ष योगदान योगात्मक नहीं होता है
(c) आनुवंशिकता और वातावरण एकसाथ परिचालित नहीं होते
(d) सहज रुझान वातावरण से सम्बन्धित हैजबकि वास्तविक विकास के लिए आनुवंशिकता जरुरी है

 
23. संस्कृति पर शिक्षा का क्या प्रभाव पड़ता है ?
(a) संस्कृति की निरन्तरता को बनाए रखना
(b) संस्कृति के हस्तान्तरण में सहायता करना
(c) संस्कृति का परिष्करण
(d) उपरोक्त सभी

 
24. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
(a) आनुवंशिकता बनावट व्यक्ति की परिवेश की गुणवता की प्रतिप्रयुतरात्मकता को प्रभावित करती है
(b) गोद लिए गए बच्चों का वही बुद्धि-लब्धांक होता हैजो गोद लिए गए उनके सगे भाई-बहनों का होता है
(c) अनुभव मस्तिष्क के विकास को प्रभावित नहीं करता
(d) विधालयीकरण का बुद्धि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता

 
25. मानवीय विकास में आनुवंशिकता एवं परिवेश की भूमिका के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन समुचित है ?
(a) विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आनुवंशिकता एवं परिवेश का सापेक्षिक प्रभाव परिवर्तनशील है
(b) भारत सरकार की विभेदात्मक क्षतिपुरकता सम्बन्धी निति मानवीय विकास में प्रकृति’ की भूमिका पर आधारित है
(c) परिवेश की भूमिका लगभग स्थिर-सी रहती हैजबकि आनुवंशिकता का प्रभाव परिवर्तित को सकता है
(d) ‘व्यवहारवाद’ के सिद्धान्त प्राय: मानवीय विकास में प्रकृति’ की भूमिका पर आधारित है

 
26. निम्नलिखित में सी कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(a) “वंशानुक्रम माता-पिता से सन्तान में गुणों का संचरण है
(b) “विकास प्राणी और उसके पर्यावरण की अंतर्क्रिया का परिणाम है
(c) वंशानुक्रम व्यक्ति की जन्मजात विशेषताओं का शोधन है
(d) “माता-पिता की शारीरिक और मानसिक विशेषताओं का सन्तानों में संचरित होना वंशानुक्रम है


27. मनुष्य की बुद्धि आगे की पीढियों में संक्रमित होती है । ……… का कार्य इस जन्मजात योग्यता के विकास की लिए उपयुक्त परिस्थितियों का निर्माण करना है ।
(a) क्षेत्र
(b) मौसम
(c) वातावरण
(d) जलवायु

 
28. वंशानुक्रम के सन्दर्भ में गलत कथन निम्न में से कौन-सा है ?
(a) वंशानुक्रम बालक का लिंग निर्धारित करता है
(b) यह शारीरिक संगठन में महत्वपूर्ण योगदान देता है
(c) यह जुड़वाँ बालकों के जन्म में योगदान देता है
(d) इसमे रूचिअभिवृतिपसन्दनापसन्द तथा मस्तिक की सवेदात्मक भावनाएँ समावेशित होती है

 
29. ‘प्रकृति-पालन-पोषण’ वाद-विवाद के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा आपको उपयुक्त प्रतीत होता है ?
(a) एक बच्चा एक खाली स्लेट के समान होता हैजिसका चरित्र परिवेश के द्वारा किसी भी आकर में ढाला जा सकता है
(b) बच्चे आनुवंशिक रूप से उस तरफ प्रवृत होते है जिस तरफ होने चाहिएइससे कोई फर्क नहीं नहीं पड़ता है कि वे किस प्रकार के परिवेश में पल-बढ़ रहे है
(c) एक बच्चे के व्यवहार का निर्धारित करने में परेवेशीय प्रभावों का बहुत कम महत्व होता हैवह प्रथिमिक रूप में आनुवंशिक रूप से निर्धारित होता है
(d) वंशानुक्रम तथा परिवेश अभिन्न रूप से एक-दुसरे से गुँथे हुए और दोनों विकास को प्रभावित करते है

 
30. व्यक्तित्व विकास में ………… एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है ।
(a) आनुवंशिक और वातावरण का मिश्रण
(b) परीक्षाओं की संख्या
(c) आनुवंशिकता
(d) वातावरण

 
31. क्या बच्चे इसलिए भाषा अर्जित करते हैक्योंकि उनमें आनुवंशिक रूप से ऐसा करने की पूर्वप्रवृति होती है या उनके माता-पिता प्रारम्भिक अवस्था से ही उन्हें गहन रूप से सिखाते है यह प्रश्न आवश्यक रूप से दर्शाता है ।
(a) क्या विकास एक सतत्  प्रक्रिया है या एक असतात्  प्रक्रिया ?
(b) भाषा के विकास पर संज्ञान का प्रभाव
(c) प्रकृति और पोषण पर बहस
(d) बहु-कारक योग्यता के रूप में विकास पर चर्चा

 
32. “किसी व्यक्ति को आकार देने में वातावरण के घटकों को कोई भूमिका नहीं होतीक्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की वृद्धि उसकी आनुवंशिक संचरना से निर्धारित होती है ।” यह कथन
(a) ठीक हैक्योंकि बहुत-से शोध यह सिद्ध करते है कि आनुवंशिक पदार्थ ही व्यक्ति के विकास की भविष्यवाणी करता है
(b) ठीक नही है, क्योंकि वातावरण के घटक किसी व्यक्ति की वृद्धि और विकास में कम योगदान किसी व्यक्ति है
(c) ठीक नहीं है, क्योंकि बहुत-से-शोध यह सिद्ध करते है कि विकास में वातावरण का बड़ा प्रभाव पड़ सकता है
(d) ठीक हैक्योंकि किसी व्यक्ति की आनुवंशिक संरचना बहुत प्रबल होती है

 
33. एक 6 वर्ष की लड़की खेलकूद में असाधारण योग्यता प्रदर्शित कराती है । उसके माता-पिता सोनो ही खिलाडी हैउसे नित्य प्रशिक्षण प्राप्त करने भेजते है और सप्ताहांत में से प्रशिक्षण देते है । बहुत सम्भव है कि उसकी क्षमताएँ निम्नलिखित दोनों के बीच परस्पर प्रतिक्रिया का परिणाम होगी
(a) वृद्धि और विकास
(b) स्वास्थ और प्रशिक्षण
(c) अनुशासन और पौष्टिकता
(d) आनुवंशिकता और पर्यावरण

 
34. ‘प्रकृति-पोषण’ विवाद में प्रकृति’ से क्या अभिप्राय है ?
(a) जैविकीय विशिष्टताएँ या वंशनुक्रम सूचनाएँ
(b) क व्यक्ति की मूल वृति
(c) भौतिक और सामाजिक संसार की जटिल शक्तियाँ
(d) हमारे आस-पास का वातावरण

 
35. ……… तथा …………… का विशिष्ट अन्योन्यक्रिया का परिणाम विकास के विविध मार्गो और निष्कर्षो के रूप में हो सकता है ।
(a) वंशानुक्रमपर्यावरण
(b) चुनौतियाँसीमाएँ
(c) स्थिरतापरिवर्तन
(d) खोजपोषण

 
36. व्यक्ति में उन मनोशारीरिक अवस्थाओं का गतिशील संगठनजो उसके पर्यावरण के साथ अद्वितीय सामंजस्य निर्धारित करता है” कहलाता है
(a) व्यक्तित्व
(b) समायोजन
(c) संवेदना
(d) चरित्र

 
37. सामान्य पुरुष में XY गुणसूत्र होते हैजबकि सामान्य महिला में गुणसूत्र ……….होते है ।
(a) XX गुणसूत्र
(b) XYY गुणसूत्र
(c) XXX गुणसूत्र
(d) X गुणसूत्र

 
38. वातावरण वह बाहरी शक्ति हैजो हमें प्रभावित करती है ।” किसने कहा था
(a) वुडवर्थ
(b) रॉस
(c) एनास्टसी
(d) इनमे से कोई नहीं

 
39. ……….. जन्मजात वैयक्ति गुणों का योगफल है ।
(a) समानता
(b) निरन्तरता
(c) वंशानुक्रम

          (d) युयुत्सा

 

more details click here




















टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाल विकास की अवधारणा एवं अधिगम से संबंध ( नोट्स भाग 4 )

बाल विकास की अवधारणा एवं अधिगम से संबंध    १ ज्ञानात्मक अधिगम  २ भावात्मक अधिगम  ३ क्रियात्मक अधिगम                     बाल विकास की अवधारणा विकास जीवन पर्यन्त चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है। विकास की प्रक्रिया में बालक का शारीरिक क्रियात्मक ,संज्ञानात्मक, भाषागत ,संवेगात्मक एक सामाजिक विकास होता है। बालक में आयोग के साथ होने वाले गुणात्मक एंव तगड़ा परिमाणात्मक परिवर्तन सामान्यत: देखे जाते है। बालक में क्रम बद्ध रूप से होने वाले सुसंगत परिवर्तन की क्रमिक श्रृंखला को विकास कहते हैं। और अधिगम को हम लर्निंग कहते हैं। ( लर्निंग ) यानि याद करना। इसका मतलब सीखना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।तथा जीवन पर्यन्त कुछ न कुछ सीखता रहता है। परिस्थिति तथा आवश्यकता सीखने की गति को बढाती रहती हैं। सीखने के लिए कोई स्थान निश्चित नहीं होता। व्यक्ति कहीं भी किसी भी समय कुछ भी सिख सकता है। मनोविज्ञानिक भाषा में सीखने को ही अधिगम कहा गया है।  अधिगम ( Learning ) की परिभाषाएं  1 वुडवर्थ के  अनुसार -''नवीन ज्ञान एंव प्रतिक्रियाओ का अर्जन ही अधिगम Learning है''।  2 स्किनर के अनुसार - '&

राजस्थान का सामान्य ज्ञान SSC and Reet Important questions

    राजस्थान का सामान्य ज्ञान  राजस्थान के प्रथम नागरिक , प्रथम   महिला  व व्यक्तित्व पर राजस्थान की सभी परीक्षाओं सहित , केन्द्र व अन्य  राज्यों की परीक्षाओं में अनेक प्रश्न पूछे जाते रहे है। इसलिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यहां सम्पूर्ण सूची नीचे दी जा रही है।  इसलिए इन्हें याद करना बहुत जरूरी है। ताकि परीक्षा में आप सफलता पा सके। राजस्थान के प्रथम नागरिक  प्रमुख नगरों  के उपनाम  प्रमुख राजवंश एंव उनके राज्य  मुख्य नगर एंव उनके संस्थापक  प्रमुख राजा एंव उनका काल  राजस्थान के प्रथम नागरिक  राजस्थान राज्य के प्रथम प्रमुख महाराजा   :- महाराणा भूपाल सिंह (उदयपुर ) राजस्थान राज्य के प्रथम प्रमुख राजा : - सवाई मानसिंह (जयपुर ) राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री :-  पंडित  हीरा लाल शास्त्री  (7 अप्रेल 1949 से 5 जनवरी 1951 ) राजस्थान राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्य मंत्री :- टीका राम पालीवाल (३मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952  तक ) राजस्थान राज्य के प्रथम राजयपाल :- श्री गुरु मुख निहाल सिंह ( 1 नवंबर 1956  से 16 अप्रेल 1962 ) राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य न्यायाधीश :- कमल कांत वर्मा  र